HomeNEWSसंकल्प सेवा समिति एवं आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर...

संकल्प सेवा समिति एवं आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो स्थानों पर लगा रक्तदान शिविर, 60 लोगों ने किया रक्तदान

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकल्प सेवा समिति द्वारा आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

सुबह किदवई नगर स्थित डीए रेजिडेंसी में आयोजित शिविर में सोसायटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वहीं शाम के समय बर्रा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राशि एडवरटाइजिंग, मेन रोड बर्रा-2 में दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

दोनों स्थानों पर आयोजित शिविरों में बर्रा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमेंद्र सोनी, मनोज गुप्ता, अमित बलियासी, स्पर्श, पार्षद सुधीर यादव सहित लगभग 60 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि दादानगर कोऑपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि गर्मी के मौसम में रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है, इसलिए सभी स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

बर्रा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमेंद्र सोनी ने रक्तदान शिविर के दौरान शरबत वितरण की व्यवस्था भी कराई। शिविर में विजय कटियार, नीरज चौहान, विमल सेंगर, पंकज तिवारी सहित अन्य लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments