संकल्प सेवा समिति का 247वां रक्तदान शिविर सफल, 201 यूनिट रक्त संग्रह

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। संकल्प सेवा समिति द्वारा जिला गंगा सुरक्षा समिति के सहयोग से आयोजित 247वां रक्तदान शिविर उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 201 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन को प्रति वर्ष की भांति इस बार भी उत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विशाल आयोजन सभी के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया। उन्होंने विशेष रूप से शिविर के मुख्य कर्णधार अनिल सिंह ‘बाबा जी’, उमेश निगम, डॉ. लोकेंद्र सिंह, आर.एन. कटियार, राजनारायण द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, संस्था के सचिव विजय मिश्रा, पुनीत द्विवेदी, अभिषेक चौहान सहित पूरी टीम के योगदान की सराहना की।

शिविर में डॉ. मोरपेन से आनंद जी द्वारा रक्तदाताओं की शुगर जांच की गई तथा ग्लूकोमीटर भी वितरित किए गए। आयोजन में टास्क फोर्स के जवानों, नवाबगंज थाना प्रभारी व पुलिस टीम, केनरा बैंक, अमेजन डिजिटल केंद्र टीम, 92.7 बिग एफएम टीम तथा पत्रकारों ने भी सहयोग प्रदान किया।

संतोष सिंह चौहान ने कहा कि यदि आयोजन में किसी प्रकार की कमी रह गई हो या किसी अतिथि को पर्याप्त समय न दे पाए हों तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी का सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।



