HomeNEWSसंपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने किसानों को वितरित किए फलदार व...

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने किसानों को वितरित किए फलदार व इमारती पौधे

भोगनीपुर तहसील में पर्यावरण संरक्षण और किसान सशक्तिकरण का दिया संदेश

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील भोगनीपुर में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रभागीय वनाधिकारी की उपस्थिति में किसानों को फलदार एवं इमारती लकड़ी के पौधों का वितरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसान सशक्तिकरण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।

अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलती है। फलदार एवं इमारती पौधे भविष्य में आर्थिक रूप से लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने किसानों से पौधों की नियमित देखभाल करने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments