HomeNEWSसर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर, 10...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर, 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। शिविर में 10 जागरूक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

रक्तदान करने वालों में सुभाष तिवारी, आदर्श शुक्ला, विनीत कुमार, शिवम श्रीवास्तव, आशु पटेल, निखिल कुमार, स्वतंत्र, राजा, वैभव श्रीवास्तव और प्रवीण कुमार शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना करते हुए भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज तथा मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी के कारण किसी मरीज का जीवन संकट में न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी माना जाता है।

शिविर को सफल बनाने में भाजपा जिला मंत्री रेखा सरोज, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, नीतिज श्रीवास्तव, मिस्बा, सुमित तथा मानस रक्तकेंद्र से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल और विष्णु सिंह सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments