HomeNEWSसच्चे दोस्त फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान, सैकड़ों लोगों...

सच्चे दोस्त फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान, सैकड़ों लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संजय वन, किदवई नगर में आयोजित कार्यक्रम में मॉर्निंग वॉकर्स को दिलाई गई पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सच्चे दोस्त फाउंडेशन द्वारा रविवार प्रातः संजय वन, किदवई नगर में पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉकर्स, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े पंद्रह सूत्रीय संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए। प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन, आसपास के वातावरण, ग्राम, नगर एवं राष्ट्र को स्वच्छ और हरित बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्वतजनों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए और लोगों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के जनरल मैनेजर विवेक सचान तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व विभाग संगठन मंत्री अखिलेश बाजपेई उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत दिनेश शुक्ला एवं विकास मिश्रा ने किया। वहीं संस्था के अध्यक्ष शरद मिश्र एवं महासचिव अभिलाष पालीवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनुराग वाजपेयी, दिनेश शुक्ला, विकास मिश्रा, सुभाष द्विवेदी, नितिन पालीवाल, आशीष बाजपेई, अंकित दीक्षित, अरविंद चौहान, आदित्य प्रकाश बाजपेई, अभिषेक सचान, स्वतंत्र शुक्ला, निमिष त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, किशन, विमल शुक्ला, सुशील कटियार, श्याम शुक्ला, अचल गुप्ता, शशांक टंडन, अविरल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर स्वच्छता, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments