HomeNEWSसंकल्प सेवा समिति का 264वां रक्तदान शिविर संपन्न, रक्तदाताओं और सहयोगियों का...

संकल्प सेवा समिति का 264वां रक्तदान शिविर संपन्न, रक्तदाताओं और सहयोगियों का किया गया सम्मान

इंपीरियल हाइट्स सोसायटी, कल्याणपुर में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, समाजसेवा का दिया संदेश

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित 264वां रक्तदान शिविर रविवार को कल्याणपुर स्थित इंपीरियल हाइट्स सोसायटी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर का आयोजन संकल्प सेवा समिति के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मधुलोक ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान किया।

संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी रक्तदाताओं, मधुलोक ब्लड बैंक की टीम, समाजसेवी अजय सचान, प्रख्यात गजल गायक प्रदीप श्रीवास्तव तथा शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

उन्होंने इंपीरियल हाइट्स सोसायटी के अध्यक्ष अनिल सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ. राहुल वर्मा तथा सोसायटी के अन्य सदस्यों के सहयोग की भी सराहना की। साथ ही संकल्प सेवा समिति की पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

संतोष सिंह चौहान ने कहा कि समिति पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की।

शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments