HomeUttar Pradeshसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बोर्ड टॉपर्स को किया सम्मानित, मेधावी छात्राओं...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बोर्ड टॉपर्स को किया सम्मानित, मेधावी छात्राओं को दिए आईपैड

हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आईपैड भेंट, उज्ज्वल भविष्य की कामना

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने स्कूल, बल्कि अपने परिवार और समाज का नाम भी रोशन किया है।

अखिलेश यादव ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सुश्री अंशिका वर्मा, कशिश वर्मा और इंटर की टॉपर शिखा वर्मा को आईपैड भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

बाराबंकी के जैदपुर स्थित द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका वर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं सीतापुर की कशिश वर्मा ने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा सीतापुर की ही छात्रा शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक प्राप्त कर टॉपर सूची में स्थान बनाया।

इन सभी छात्राओं की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments