HomeNEWSसमाजवादी पार्टी में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता, अखिलेश यादव ने...

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता, अखिलेश यादव ने किया स्वागत

बसपा-भाजपा समेत कई दलों के पूर्व पदाधिकारी समर्थकों के साथ सपा में आए, पीडीए को मजबूत करने पर जोर

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए विभिन्न जनपदों के कई प्रमुख नेता और बसपा-भाजपा के पूर्व पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ. एमएच खान (बसपा प्रवक्ता), अखिलेश पाठक (हरदोई, भाजपा), श्याम लाल निषाद (सुल्तानपुर, मोस्ट कल्याण संस्थान), विजय कुमार लाल, विजय श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव, लोक दल), श्रीमती नीलू सत्यार्थी (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मिश्रिख), पुष्पसेन सत्यार्थी (पूर्व एडिशनल कमिश्नर, परिवहन विभाग), जैनेन्द्र प्रताप सिंह राठौर (प्रदेश प्रवक्ता, सुभासपा), डॉ. आशुतोष विश्वकर्मा और इशरत अली खान (जिलाध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड, एआईएमआईएम) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ली।

इसके अलावा, प्रसिद्ध पर्वतारोही सागर कसाना ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संघर्ष को अब और मजबूती मिल रही है और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments