
जिला कारागार में तीन दिवसीय अभियान का शुभारंभ, बंदियों की स्क्रीनिंग व उपचार पर जोर
- अमित कुमार
सिद्धार्थनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित 100 दिवसीय सघन अभियान के अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 को जिला कारागार परिसर में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कारागार अधीक्षक सचिन वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जेलर रामसिंह यादव, उप कारापाल अजीत चंद, महेश सिंह, मुकेश प्रकाश, चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप जायसवाल, जेल फार्मासिस्ट वीरेंद्र प्रसाद, प्रिजन कोऑर्डिनेटर सपना, सतीश चंद्र मिश्र (PPM), आशुतोष पांडेय, अख्तर (लैब टेक्नीशियन), वसीम और आशीष (काउंसलर), अरविंद मिश्र, फिरोज अहमद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय इस अभियान के तहत कारागार में निरुद्ध बंदियों की टीबी संबंधी स्क्रीनिंग, जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र हासिल करना है।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे बंदियों और कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ी।


