सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षक सम्मान रत्न से पांच शिक्षकों का बढ़ाया गौरव
अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद हबीब के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव एवं लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं पार्टी नेताओं ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव ने की। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रिया अवस्थी, डॉ. जितेन्द्र यादव, अनिल कुमार, मोहम्मद इरफान खान एवं जितेन्द्र कुमार को ‘शिक्षक सम्मान रत्न’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल सहप्रभारी अजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सिकन्दर यादव, प्रदेश सचिव डॉ. सतीश चन्द्र, डॉ. प्रमोद कुमार मौर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अरोड़ा, प्रदेश सचिव अकरम उर्फ बब्लू, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा अजरा मुस्ताक, शिक्षक सभा जिला महासचिव एस.पी. वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित शिक्षक सभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अजय यादव, जितेन्द्र कुमार, सीमा दयाल, रामराजीव यादव, संजीव वर्मा, संजीव यादव, पायल सिंह, मिथलेश यादव, नीतेश गौतम, आनंद सिंह कनौजिया, प्रदीप यादव, अनिल कुमार गुप्ता, भरत लाल, कप्तान रावत, सुनील गौतम, रविकान्त पासी, ओ.पी. गुप्ता, महेन्द्र कुमार, रामनाथ यादव, वसीम खान, प्रीती जायसवार, रामजी तिवारी, मंजू यादव, विवेक यादव, बृजेश कुमार यादव, आर.के. शुक्ला, राधेश्याम राठौर, कृष्ण कुमार रावत, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, रामनरायण यादव, अनिल यादव, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, प्रमोद शर्मा, अर्पित यादव, देवेन्द्र सिंह, मुकेश यादव, संजय रावत, दीपिका मिश्रा, मो. रेहान, जिला प्रवक्ता साधौ सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, सुचिता भारती, रामशरण सिंह, आर.एस. कुशवाहा, रंजीत यादव, रामजी यादव, अमन रावत, रामलाल रावत एवं जितेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक सभा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने और समाज में शिक्षकों के सम्मान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।


