HomeNEWSसमाज कार्य विभाग में एचआईवी सघन जागरूकता अभियान का आयोजन

समाज कार्य विभाग में एचआईवी सघन जागरूकता अभियान का आयोजन

डॉ. मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से बचाव, जांच और उपचार की दी विस्तृत जानकारी, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एचआईवी के लक्षण, बचाव और उपचार की दी जानकारी, निःशुल्क जांच एवं दवा की सुविधा से कराया अवगत

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। समाज कार्य विभाग, एमजीकेवी में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को एचआईवी सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एआरटीसी, एसएस अस्पताल एवं आईएमएस के विशेषज्ञों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इससे बचाव और उपचार की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता तथा शिप्रा परवीन, वरिष्ठ काउंसलर ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत समाज कार्य विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. भावना वर्मा ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने विभाग को अपनी स्वरचित पुस्तक मनोविज्ञान व शिक्षण भी भेंट की।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रमुख लक्षण, संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के लिए एआरवी दवा का नियमित सेवन आवश्यक होता है और उपचार को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार जारी रखना चाहिए।

उन्होंने वाराणसी में उपलब्ध एचआईवी जांच केंद्रों एवं वहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी की समय पर पहचान और उपचार शुरू किए जाने के महत्व पर जोर दिया।

वरिष्ठ काउंसलर शिप्रा परवीन ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में एचआईवी की जांच एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की समय पर एचआईवी जांच और आवश्यकता पड़ने पर एआरटी शुरू किए जाने को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को क्यूआर कोड के माध्यम से सेल्फ रिस्क असेसमेंट के लिए भी प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से एचआईवी से संबंधित भ्रांतियों से बचने और सही स्वास्थ्य जानकारी को अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर समाज कार्य विभाग से प्रो. संजय, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. भारती कुरील, डॉ. प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव, रंजित कुमार पूर्वे सहित शोध छात्र मो. साबिर, सरवन, रेनू एवं शालिनी सिंह तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभंजन कुमार ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन रंजित कुमार पूर्वे एवं शिवांश कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments