HomeNEWSसम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनीं जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनीं जनसमस्याएं

नर्वल तहसील में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने तहसील नर्वल में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस विभाग से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई एवं समाधान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों एवं आगंतुकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उनके बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments