विद्यार्थियों को परीक्षा रणनीति, समय प्रबंधन और बेहतर करियर अवसरों की दी गई जानकारी
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के करियर काउंसलिंग सेल की ओर से PW Govt Exam Wallah, Kanpur के सहयोग से ‘Government Exam Preparation’ विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा रणनीति और बेहतर करियर अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन के संरक्षण में किया गया। इसमें करियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक प्रो. मीत कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में PW Govt Exam Wallah के रिसोर्स पर्सन हिरेंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों को सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में उपलब्ध अवसरों, सही तैयारी रणनीति, अध्ययन की योजना, समय प्रबंधन और सफलता के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं और प्रश्नों का भी सरल एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सरकारी परीक्षाओं और करियर विकल्पों से जुड़े कई सवाल पूछे तथा विशेषज्ञ के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं व्यवस्थित तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में करियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक प्रो. मीत कमल के सक्रिय मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


