HomeBundelkhandझांसी पुलिस लाइन्स में आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ

झांसी पुलिस लाइन्स में आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ

आईजी आकाश कुलहरि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही मौजूदगी

  • नरेश राठौर

झांसी। पुलिस लाइन्स झांसी परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष (VC Room) का शुभारंभ किया गया। आईजी झांसी श्री आकाश कुलहरि ने फीता काटकर नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया।

नवस्थापित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से पुलिस विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं आवश्यक बैठकों को अधिक प्रभावी और सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर एसएसपी झांसी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवनिर्मित कक्ष की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसके उपयोग को लेकर जानकारी प्राप्त की।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह वीसी रूम झांसी पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक तकनीक आधारित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments