HomeNEWSसांसद रमेश अवस्थी ने आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय का किया शुभारंभ

सांसद रमेश अवस्थी ने आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय का किया शुभारंभ

दीप तिराहे पर यात्रियों को मिलेगी धूप, बारिश और गर्मी से राहत

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। शहर में सुगम यातायात एवं जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दीप तिराहे के समीप नवनिर्मित आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि अक्सर बस एवं ऑटो का इंतजार कर रहे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को धूप, गर्मी और बरसात जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जनता की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, ताकि लोगों को आरामदायक एवं सुरक्षित सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि कानपुर के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments