HomeUttar Pradeshमहिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहा डॉ. बबिता सिंह चौहान का...

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहा डॉ. बबिता सिंह चौहान का नेतृत्व

न्याय, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रदेशभर में चलाए जा रहे प्रभावी अभियान

समय टुडे डेस्क।

त्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में महिला सुरक्षा, अधिकार संरक्षण एवं स्वावलंबन को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उनका कार्यकाल प्रदेश की आधी आबादी को न्याय, सम्मान और सुरक्षा दिलाने के उद्देश्य को समर्पित माना जा रहा है।

डॉ. बबिता सिंह चौहान ने अपने संवेदनशील एवं दृढ़ नेतृत्व के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसी क्रम में उन्होंने लखनऊ मुख्यालय से बाहर निकलकर गाजीपुर, चंदौली, सहारनपुर, कासगंज और सोनभद्र जैसे सुदूर जनपदों में “महिला चौपाल” आयोजित कर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोग द्वारा प्रदेशभर के जिम, ब्यूटी पार्लर और बुटीक केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की अनिवार्यता तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए। इसे महिला सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा महिला थानों, जिला अस्पतालों और आश्रय गृहों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। वहीं कॉलेजों में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर “मिशन शक्ति” अभियान के तहत उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी से जागरूक किया गया।

प्रदेशभर में चलाए जा रहे इन प्रयासों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments