सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘निवेश मित्र 3.0’ व प्राइवेट बिजनेस पार्क पॉलिसी 2025 का किया शुभारंभ


उद्यमियों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: सीएम योगी
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लखनऊ में ‘निवेश मित्र 3.0’ एवं उत्तर प्रदेश प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी 2025 का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन, लेटर्स ऑफ कम्फर्ट और पात्रता प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। साथ ही ₹2,781 करोड़ की सब्सिडी राशि का हस्तांतरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान DBFOT मॉडल पर प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल शेड के विकास हेतु नई पॉलिसी की भी शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उद्यमियों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे और मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। ‘वासंतिक नवरात्रि’ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।



