HomeUttar Pradeshसीएसए में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता अभियान

सीएसए में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया संकल्प, कपड़े और जूट के बैग अपनाने की अपील

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, जल स्रोतों तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले माइक्रोप्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने प्लास्टिक की जगह कपास, जूट और पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।

अर्थ नियंत्रक संजय कुमार राय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का उद्देश्य पर्यावरण, वन्यजीव और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक बैग का प्रयोग पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्लास्टिक बैग मुक्त अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की शपथ ली। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने पोस्टर, स्लोगन और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक, अधिष्ठाता, अधिकारी, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments