HomeNEWSसीएसजेएम विश्वविद्यालय में योग सप्ताह के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

सीएसजेएम विश्वविद्यालय में योग सप्ताह के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को लेकर दिया गया जन-जागरूकता का संदेश

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “योग सप्ताह” (15 से 21 जून 2026) के अंतर्गत छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “करो योग, रहो निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक सिद्ध होता है। दैनिक जीवन में योग को अपनाकर जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. श्याम मिश्रा, योग विभागाध्यक्ष डॉ. रामकिशोर, राहुल यादव (योगी), राघवेंद्र चतुर्वेदी, सोनाली धनवानी, राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करता है। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) जीवन के प्रत्येक चरण में योग को अपनाने और निरोग, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

अंत में सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सुखी और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments