HomeNEWSआगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग...

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, जुलूस मार्ग का किया गया निरीक्षण

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व सम्पन्न कराने पर दिया गया जोर, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. अर्चना सिंह ने थाना बजरिया क्षेत्र स्थित हैप्पी टावर में ताजियादारों, जुलूस आयोजकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से आपसी समन्वय बनाए रखने, कानून व्यवस्था का पूर्ण पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।

बैठक के उपरांत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मोहर्रम की पांचवीं पर निकाले जाने वाले अलम के जुलूस के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि मोहर्रम के अवसर पर जुलूस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रहे, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments