HomeUttar Pradeshसीता रसोई लखनऊ ने जरूरतमंदों को भोजन के साथ वितरित किए छाते

सीता रसोई लखनऊ ने जरूरतमंदों को भोजन के साथ वितरित किए छाते

पिछले पांच वर्षों से निरंतर चल रही सेवा, समय-समय पर जरूरतमंदों को उपयोगी सामग्री भी की जाती है उपलब्ध

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सीता रसोई लखनऊ भोजन सेवा के तहत आज जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित करने के साथ-साथ बारिश के मौसम को देखते हुए छाते भी भेंट किए गए। संस्था द्वारा इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन के साथ दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करना है।

संस्था की ओर से बताया गया कि पिछले पांच वर्षों से यह भोजन सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। इस दौरान केवल भोजन ही नहीं, बल्कि समय-समय पर चाय, शरबत, पौधे, कॉपी, स्टेशनरी, छाते, चप्पलें तथा पक्षियों के लिए बर्ड हाउस जैसी उपयोगी सामग्री भी जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाती रही है।

सेवा कार्य से जुड़े सदस्यों ने कहा कि समाज के सहयोग से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे जनसेवा कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए जनहित के इस अभियान में आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments