NEWSUttar Pradesh
सीसामऊ में होली-ईद मिलन समारोह, सपा नेताओं की मौजूदगी में दिखी सामाजिक एकता


विधायक नसीम सोलंकी के आयोजन में शिवपाल यादव व माता प्रसाद पांडेय ने दी शुभकामनाएं
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में विधायक नसीम सोलंकी द्वारा आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह में विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी) और माता प्रसाद पांडेय (नेता प्रतिपक्ष) की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया। इस दौरान अतिथियों ने सभी को होली और ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां पारंपरिक मिलन और संवाद के माध्यम से आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।



