HomeNEWSथाना सचेंडी में आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण का भूमि पूजन, आधुनिक...

थाना सचेंडी में आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण का भूमि पूजन, आधुनिक पुलिस परिसर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने विधि-विधान से किया शुभारंभ, थाना परिसर होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। दिनांक 16 मई 2026 को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत थाना सचेंडी में प्रस्तावित आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया।

यह निर्माण परियोजना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आधारभूत संरचना को मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत थाना परिसर में आधुनिक प्रशासनिक भवन, कार्यालय कक्ष, पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय भवन, सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

तैयार किए गए ले-आउट प्लान के अनुसार पूरे परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं आवासीय सुविधा प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत थाना सचेंडी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी स्वरूप में विकसित होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments