NEWSUttar Pradesh

सेंट्रल ज़ोन में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल के निर्देशन में सेंट्रल ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत करना, यातायात अनुशासन बनाए रखना और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्रों में स्थित शराब के ठेकों की गहन जांच की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब सेवन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत नियमों के अनुरूप चालान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button