HomeNEWSहोली व रमजान को लेकर पुलिस की गोष्ठी, शांति व सौहार्द बनाए...

होली व रमजान को लेकर पुलिस की गोष्ठी, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज 14 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना अनवरगंज क्षेत्र स्थित शालीमार सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में थाना अनवरगंज, बेकनगंज और रायपुरवा क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आपसी समन्वय बढ़ाने, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नागरिकों से त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रीमती अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज और संबंधित थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments