HomeNEWSसेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘सेवा प्रथम नवाचार चुनौती’ पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम...

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘सेवा प्रथम नवाचार चुनौती’ पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं को कम लागत वाले व्यावहारिक नवाचार विकसित करने के लिए किया गया प्रेरित

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा प्रथम नवाचार चुनौती’ विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नवाचार के माध्यम से सामाजिक उपयोगिता वाले व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. वंदना निगम एवं निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इनोवेशन सेल की समन्वयक डॉ. अर्चना दीक्षित के साथ प्रो. रचना प्रकाश, डॉ. ज्योति सिंह और डॉ. अपूर्वा वाजपेयी तथा उनकी टीम ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना पांडेय एवं डॉ. संचिता लक्ष्मी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। छात्राओं को नवाचार की प्रक्रिया, विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा उपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने के संबंध में जानकारी दी गई।

ओरिएंटेशन के दौरान छात्राओं को पांच प्रमुख थीमों पर कम लागत वाले और व्यावहारिक नवाचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रत्येक थीम से एक सर्वश्रेष्ठ आइडिया का चयन कर उसे शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर भेजे जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न डिजिटल ऐप और तकनीकी माध्यमों के उपयोग से संबंधित कई उपयोगी विचार एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें टाइम मैनेजमेंट, आवश्यक दस्तावेजों का उचित संयोजन, रिज्यूम तैयार करने सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े नवाचार शामिल रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक सोच को तकनीक और नवाचार के साथ जोड़कर ऐसे समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया, जो दैनिक जीवन में उपयोगी होने के साथ कम लागत में लागू किए जा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments