
भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए समाजसेवियों ने चलाया जनसेवा अभियान, व्यापार मंडल एवं महिला सभा की टीम निभा रही सक्रिय भूमिका
- नरेश राठौर
झांसी। समाजसेवी प्रवेश यादव एवं रेखा यादव (प्रदेश सचिव, महिला सभा, संस्थापक – श्री कृष्णा आश्रय फाउंडेशन तथा अध्यक्ष – व्यापार मंडल महिला सभा, झांसी) के नेतृत्व में प्रत्येक मंगलवार को शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस जनसेवा अभियान में व्यापार मंडल एवं महिला सभा की पूरी टीम उत्साहपूर्वक सहभागिता निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है तथा इसी भावना के साथ यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रवेश यादव, रेखा यादव, संजय पटवारी, प्रवीण साहू, अध्यक्ष अवनीश खरे एवं राजकुमार वर्मा उपस्थित रहे। वहीं महिला सभा की ओर से कोषाध्यक्ष माधुरी राज, कल्पना वर्मा, रेखा परिहार, रागिनी सिंह, नीलम बिलोनिया, उर्मिला अग्निहोत्री, कुसुम, अनीता सहित समस्त महिला सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्पण और सेवा भाव से यह जनसेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा समाज में मानवता, भाईचारे और परोपकार की भावना को मजबूत कर रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “प्यासों को शरबत और दिलों को अपनापन देना ही हमारी सेवा का संकल्प है।” जनहित में चलाया जा रहा यह अभियान लोगों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है।


