
ग्रामवासियों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्राप्त किया पूज्य संत का आशीर्वचन
- अभिषेक कुमार
सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव तथा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सैफई में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में परम पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी पूज्य संत का आशीर्वाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव एवं डिंपल यादव ने शंकराचार्य जी का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।


