HomeNEWSलेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा

  • राकेश गुप्ता

बांदा। जनपद में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा जे.एन. पी.जी. कॉलेज तथा महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments