HomeNEWSहोमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी तेज, डीसीपी सेंट्रल ने परीक्षा केंद्र...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी तेज, डीसीपी सेंट्रल ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

25 से 27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, सीसीटीवी, बैठने की व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल पर विशेष जोर

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी है।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने अशोक नगर स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

डीसीपी ने विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments