HomeNEWSहोमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, सुरक्षा व पारदर्शिता पर...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, सुरक्षा व पारदर्शिता पर विशेष जोर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव व डीजीपी ने दिए निर्देश, एडीजी ने तैयारियों की दी विस्तृत जानकारी

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उ0प्र0 होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने, नकल एवं अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह द्वारा जोन के समस्त जनपदों में परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए की गई तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों एवं समन्वयात्मक कार्यवाहियों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments