झांसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’, स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

- पूजा परिहार
झांसी। वार्ड नंबर 57 मिशन कंपाउंड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

वार्ड प्रभारी रजनी गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने वाला संवाद है। प्रधानमंत्री ने इस बार स्वदेशी अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास भी भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में अहम योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम में नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामपाल शर्मा, श्वेता नामदेव, सौरव अग्रवाल, पायल परिहार, गौरव गुप्ता, विजय चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय पार्षद इं. मयंक श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।



