
‘सेवा से समृद्धि रक्तदान 2026’ के तहत फतेहपुर में हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ एवं ‘निफा’ (NIFA) के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा से समृद्धि रक्तदान 2026’ थीम पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
सात दिवसीय रक्तदान अभियान के तहत 69 रक्तदाताओं ने मानस रक्तकेंद्र, फतेहपुर में तथा 2 रक्तदाताओं ने प्रयागराज स्थित ए.एम.ए. (AMA) रक्तकेंद्र में रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।

वरिष्ठ अतिथियों ने किया शिविर का शुभारंभ
शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मानस रक्तकेंद्र के संचालक डॉ. कैलाश पटेल एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथियों में जिला शासकीय अधिवक्ता विनीत श्रीवास्तव, विद्या कोचिंग सेंटर के निदेशक आनंद मौर्य, प्रबंधक गुरुमीत सिंह तथा राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महासचिव आकाश भदौरिया मौजूद रहे।

71 रक्तदाताओं को मिला सम्मान
शिविर में रजनीश सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, बृजेश सिंह, आर्यन सिंह चौहान, अभिषेक सिंह चौहान, करन चौधरी, रवि, अनुज कुमार, अर्जुन, जगदीश प्रसाद मौर्य, रोहित कुमार, आदर्श पटेल, रिजवान, जय करन, मन्नू द्विवेदी, नाजिम, शिव कुमार गुप्ता, आनंद कुमार, अचल, यश, रावेंद्र सिंह यादव, हिमांशु, शिवम साहू, मनीष पटेल, गौरव पाल, बृजेश कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रवीण कुमार मौर्य, अरशद, रियाज कुरैशी, सलमान, विपिन, आनंद, कुलदीप तिवारी, संदेश श्रीवास्तव, अनुज तिवारी, दीपक, अनुस, अंशुमान पटेल, मनीष, विजय, कृपा शंकर दीक्षित, शशांक, कवलजीत सिंह, आयुष गुप्ता, सूरज, संतोष, बलराम, शिशिर, नागेन्द्र, शशिकांत, प्रभात सिंह, सत्यम, विश्वराज, तांबेश्वर पाण्डेय, महर्षि, बालचंद्र, प्रेमचंद्र कैथल, प्रवीण मोदनवाल, अखिलेश मौर्य, शहनवाज आलम, सुजात हुसैन नकवी, शिवांश, अरविंद सोनी, केके मिश्रा, आदर्श कुमार, मोहित कुमार मौर्य, यशवीर सिंह एवं रौनक द्विवेदी सहित 71 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सामाजिक संगठनों ने भी निभाई सहभागिता
कार्यक्रम में अतीश पासवान, गुरमीत सिंह, शोभित सिंह, शुभेंद्र सिंह, अभय मिश्रा, फूल सिंह मौर्य, अजय कुमार साहू सहित सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा सेवा भारती कानपुर प्रांत से हिमांशु श्रीवास्तव, सक्षम से पियूष द्विवेदी, भोजन जन सेवा से कुमार शेखर, बालाजी कैटर्स से देव गुप्ता, जीत वेलफेयर फाउंडेशन से ब्रजेश गुप्ता तथा टी-मैक्स से शिवांशु शुक्ला उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन में मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल, अनुस पटेल, लैब सहायक प्रीति एवं बलराम का विशेष योगदान रहा।


