NEWSUttar Pradesh

कानपुर नगर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

  • अजय सिंह

कानपुर नगर। आज दिनांक 14.12.2025 को मिशन शक्ति टीम एवं साइबर टीम, थाना ककवन, कानपुर नगर द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र के सदर बाजार टेंपो स्टैंड एवं सब्जी मंडी का भ्रमण किया गया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर जन जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल लेनदेन में सावधानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

टीम द्वारा लोगों को नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 — के प्रावधानों के बारे में भी सरल भाषा में समझाया गया, ताकि आमजन कानूनों की जानकारी प्राप्त कर सकें और स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने एवं साइबर अपराध की शिकायत समय पर दर्ज कराने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button