HomeNEWSउ0नि0 पवन कुमार तिवारी के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर पीपिंग...

उ0नि0 पवन कुमार तिवारी के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर पीपिंग सेरेमनी आयोजित

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के कोतवाली थाना में तैनात उप निरीक्षक (उ0नि0) पवन कुमार तिवारी के निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त कार्यालय, कानपुर नगर में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल एवं स्टाफ ऑफिसर श्री अमरनाथ सिंह द्वारा श्री पवन कुमार तिवारी को निरीक्षक पद के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रोन्नत अधिकारी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments