NEWSUttar Pradesh

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना कल्याणपुर में चौकी प्रभारियों की समीक्षा गोष्ठी की

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर परिसर में समस्त चौकी प्रभारियों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी तथा महिला अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त में वृद्धि एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान चलाने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा पीड़ितों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने, शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करने के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button