NEWSUttar Pradesh

रमजान व होली को लेकर उन्नाव पुलिस सतर्क, एएसपी दक्षिणी ने किया पैदल गश्त

  • विशाल कुमार

उन्नाव। रमजान माह एवं आगामी होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचन्द ने थाना माखी क्षेत्र में पैदल गश्त की।

एएसपी दक्षिणी ने थानाध्यक्ष माखी व पुलिस बल के साथ कस्बा रउकरना में फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की गई।

अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा। पुलिस ने आमजन से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button