बिठूर महोत्सव से पहले यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, व्यापक तैयारियां पूरी

- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। 26 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने महोत्सव स्थल का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि बिठूर ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष फोकस किया गया—
• महोत्सव स्थल और मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था
• डायवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा
• पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन और सुव्यवस्थित संचालन
पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि महोत्सव अवधि में यातायात संचालन पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित रहे। साथ ही सभी प्रमुख चौराहों, घाट क्षेत्रों और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



