सतना के ग्राम चोरमारी में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

- अमन कुमार
सतना। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज सतना जिले के ग्राम चोरमारी पहुंचे, जहां उन्होंने संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की।
कथा के दौरान उन्होंने परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज (युवराज स्वामी जी) के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने संतों के पावन सान्निध्य में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का लाभ उठाते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत होती हैं।
ग्राम चोरमारी में आयोजित इस कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया।



