NEWSUttar Pradesh

इटावा में अधिवक्ता परिषद ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सम्मानित

  • मोहिनी सिंह

इटावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिंचाई गेस्ट हाउस, इटावा में अधिवक्ता परिषद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा करते हुए मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति की अखिल भारतीय अधिकारी शारदा पांडे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय स्वतंत्रता के माध्यम से अपनी क्षमता को पहचानना होगा, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता निधि पाल और ज्योति दुबे द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता बहनों और अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

अंत में सभी उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और समाज में महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button