NEWSUttar Pradesh

सीएम योगी ने बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का किया निरीक्षण

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बलरामपुर में निर्माणाधीन अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Back to top button