NEWSUttar Pradesh

डीसीपी वेस्ट का मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान, कल्याणपुर क्षेत्र में की गई सघन चेकिंग

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. क़ासिम आबिदी के निर्देश पर गुरुवार को थाना कल्याणपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों, व्यक्तियों और क्षेत्रों की सघन चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की।

इस दौरान डीसीपी पश्चिम ने पश्चिम जोन के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button