कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी ने सीएसआर फंड से बने 12 ओपन जिम का किया लोकार्पण

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी ने विभिन्न वार्डों में सीएसआर फंड से स्थापित 12 ओपन जिम का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर सम्मानित क्षेत्रीय निवासियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यह पहल क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। इन ओपन जिम के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक व्यायाम सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी उतना ही आवश्यक है। ओपन जिम की स्थापना से युवाओं और बुजुर्गों दोनों को नियमित व्यायाम करने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित, पार्षद देवेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री अनुपम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, संजय श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, दीपा द्विवेदी, नीरज चौहान, राजे त्रिवेदी, मनीष अवस्थी, गिरजा शंकर तिवारी, प्रियांक द्विवेदी, अमित माथुर, नीलम कुमारी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



