गर्ल्स लीडरशिप कार्यशाला में ‘माहवारी और समाज’ पर विशेष सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर

- दिव्या पाण्डेय
लखनऊ। गर्ल्स लीडरशिप कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम सत्र में “माहवारी और समाज” विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस सत्र में ALDAA फाउंडेशन की डॉ. पूजा ने प्रतिभागी छात्राओं को महिला स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक किया।
डॉ. पूजा ने माहवारी से जुड़ी सामाजिक अवधारणाओं, मिथकों और उनके प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर विषय पर भी प्रकाश डालते हुए इसके प्रति सतर्क रहने और समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का संचालन तंजीम अख्तर द्वारा किया गया। सत्र से पूर्व डॉ. पूजा एवं मनीषा का स्वागत महिमा, तंजीम अख्तर तथा वैभव पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यशाला के इस सत्र में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा की।



