NEWSUttar Pradesh

अयोध्या में सपा महिला सभा का प्रदर्शन, महंगाई व गैस संकट के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

  • दिवाकर गुप्ता

अयोध्या। जनपद में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम, कमी और कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट संजीव उपाध्याय ने प्राप्त किया।

ज्ञापन में मांग की गई कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए और आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की महासचिव डॉ. निषाद अख्तर, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी, कांति रावत, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, पूजा वर्मा, प्रदेश सचिव श्रेया पटेल, कविता, अर्चना, पूनम, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, मजदूर सभा के उपाध्यक्ष महेश सोनकर, प्रदेश सचिव पवन यादव, कुणाल यादव, रत्नेश जायसवाल, राजबली यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button