BundelkhandNEWS
झांसी में स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह, विधायक रवि शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- पूजा परिहार
झांसी। दिनांक 17 मार्च 2026 को पुष्प वाटिका में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान, झांसी के तत्वावधान में सर्व स्वर्णकार समाज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की और उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं दीं।

विधायक रवि शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और आनंदमय बना रहा।



