NEWSUttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर रोजा इफ्तार, अखिलेश यादव सहित सपा के दिग्गज नेता हुए शामिल

गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश, अमन-चैन की दुआ के साथ खोला गया रोजा

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कैंट स्थित आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में अखिलेश यादव शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इफ्तार के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की संस्कृति गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है, जहां लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि होली पर सभी मिलकर रंग खेलते हैं और ईद पर गले मिलकर सेवइयां खाते हैं। यही भाईचारा देश की असली ताकत है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।

इस मौके पर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने नमाज की अगुवाई की। सभी ने मिलकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
विधायकगण— फरीद किदवई, नासिर कुरैशी, नवाब जान, इरफान सोलंकी, रविदास मेहरोत्रा, जासमीर अंसारी, रूमी हसन, नसीम सोलंकी, शहजिल इस्लाम, अताउर्रहमान।

अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में— सलामतुल्ला, पूर्व एमएलसी सुनील साजन, प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, नवाजिश मंजूर, सीएल वर्मा एवं जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button