NEWSUttar Pradesh

हिन्दू नववर्ष पर अटल घाट में भव्य आयोजन, गंगा आरती व सूर्य अर्घ्य के साथ नवसंवत्सर का स्वागत

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर अटल घाट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कानपुर स्कूल्स पब्लिक एसोसिएशन एवं सामाजिक संगठन “सारथी” के संरक्षक संजय कपूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार (आईएएस) अवनीश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष (भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड) प्रकाश पाल, पूज्य संतों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजनमानस की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर नववर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान भास्कर की प्रथम किरण को अर्घ्य अर्पित किया तथा माँ गंगा की विधिवत आरती और शंखनाद के साथ नवसंवत्सर का अभिनंदन किया। पूरे घाट पर भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नववर्ष के अवसर पर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button