NEWSUttar Pradesh

गैस सिलेंडर की महंगाई और किल्लत के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। हजरतगंज स्थित विधान भवन के सामने समाजवादी पार्टी के छात्रों और कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला सभा की प्रदेश सचिव रिंकी यादव और छात्र सभा के प्रदेश सचिव जीतू कश्यप ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घरेलू गैस की महंगाई को आम जनता पर बोझ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर गहरा असर पड़ रहा है।

इस दौरान अंकित यादव, रवि प्रकाश, ज्ञानेन्द्र यादव, आशुतोष, छोटू मऊ, सत्यम कुशवाहा, प्रीति यादव, योगेन्द्र शर्मा, अजीत यादव, प्रिंस सिंह, उमेश यादव, शिवांश सिंह, कोमल बागी, आकाश यादव, प्रमोद यादव, उदय प्रताप, अखिलेश, शिवा, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button