कानपुर में ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 49 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध (ऑपरेशन्स) सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को थाना रावतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 49.388 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।



